Wednesday, July 1, 2009

हमको पड़े जलना भी अगर

पंखों सा कोमल एहसास दे जायेंगे ,
ओंठों पे प्यारी सी मुस्कान दे जायेंगे ,
हमको पड़े जलना भी अगर ,
तो भी,आपको रोशन ये जहाँ दे जायेंगे !


- अरविन्द /@rvind

उतरना न इतनी गहराईयों में

उतरना न इतनी गहराईयों में की वापिस आना भी हो जाये मुश्किल ,
बनाना न इतनी दरारें की भर पाना भी हो जाये नमुश्किल !

सताने लगे अगर तुम्हें तन्हाई

सताने लगे अगर तुम्हें तन्हाई, ओढ़ लेना खुद को अपनी बाँहो में,
मुस्कुरा देना खुद को देखकर अपनी आँखों में 
समेट लेना पंखों को, उड़ने से पहले,
देख लेना, कहीं ये ख्वाब तो नहीं !

Tuesday, May 12, 2009

अगर मिलें न कभी तुम्हें हम

अगर मिलें तुम्हें कभी करीब हम,
लगे क्यों हैं तुमसे इतना दूर हम,
ढूढ़ लेना हमें अपने करीब में,
मिल जायेंगे बंद आँखों में
झलक आयेंगे बहते आंसुओ से...

अगर अलविदा कहो

अगर अलविदा कहो तो इंतजार है एक मुलाकात का,
अगर वादा करो तो इंतजार है आगली मुलाकात का,
अगर मिलने को कहो... तो इंतजार है उस रात का...